बिहार

विद्युत स्पर्षाघात से मिल संचालक की मौत!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): सोमवार की सुबह करीब 8:00 बजे गौरीचक थाना क्षेत्र के चक रहीमा गांव में एक मिल संचालक की मौत करंट की चपेट में आने से हो गई. मृतक मिल संचालक सतीश गोप उम्र 40 वर्ष राजनंदन गोप का बेटा था जो अपने मिल में मशीन के पास कुछ काम कर रहा था जहां अचानक करंट लग जाने से उसकी मौत हो गई. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया. मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल होने लगा. मौके पर पहुंची पुलिस डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आटा मिल में कुछ खराबी आ गई थी जिसे वह मरम्मत कर रहा था .अचानक सतीश को करंट लग गया इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन लाइन कटवा कर किसी तरह अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया .सतीश गोप की मौत की खबर मिलते ही परिवार वाले विलाप करने लगे . मृतक सतीश गोप की पत्नी की मृत्यु करीब एक साल पहले ही हो गई थी.आटा मिल संचालक सतीश अपने पीछे 2 पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गए हैं.एक साल के भीतर ही मां-बाप के असामयिक निधन से उनके तीनो बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल था. तीनो बच्चे को रोता बिलखता देख आसपास के लोग भी काफी दुखी थे।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: