बिहार

अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर एक युवक की हत्या!

20230718 205456

नालंदा(राकेश): नूरसराय थाना क्षेत्र इलाके के थरथरी हिलसा मोड़ के समीप अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान थरथरी थाना क्षेत्र इलाके के अतमलचक गांव निवासी स्वर्गीय बिंदेश्वर यादव के 40 वर्षीय पुत्र राजू यादव के रूप में की गई है। वही इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक किसी काम को लेकर अपने परिजनों के साथ नूरसराय बाजार कुछ काम के लिए गया था वही पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया जिसमें तीन गोली युवक की लग गई

वही इसकी सूचना स्थानीय थाना नूरसराय को मिलते ही मौके पर पहुंचकर युवक को कब्जे में लेकर इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टर देखते ही मृत घोषित कर दिया। और परिजनों का आरोप है कि पुलिस पैसा लेकर अपराधियों से मिला हुआ है ।पुलिस प्रशासन ने बिना परिजनो को सूचना ना देकर युवक को सदर अस्पताल लेकर चला गया। ताकि उसका जान बचया जाए। पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों के पास सौंपा गया

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!