बिहार

नरपतगंज के नए सीओ इकबाल अहमद ने किया पद ग्रहण

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज अंचल के 37वां अंचलाधिकारी के रूप में आज मंगलवार को इकबाल अहमद ने पदभार संभाल लिया है। मौके पर राजस्व अधिकारी उत्तम राहुल, प्रखंड प्रमुख मनोज यादव एवं अंचल के सभी राजस्व कर्मचारी तथा कार्यालय कर्मी मौजूद रहे। पद ग्रहण करते ही उपस्थित सभी कर्मियों से बारी-बारी से परिचय किए, वहीं उपस्थित कर्मियों ने नए अंचलाधिकारी का स्वागत किये। तत्पश्चात अंचलाधिकारी के आदेश पर सभी कर्मियों व राजस्व कर्मचारी के साथ मनरेगा भवन में एक बैठक आयोजित किया गया।

Advertisements
Ad 1

बैठक में सभी राजस्व कर्मचारी एवं कार्यालय कर्मी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में किसी प्रकार का कोई कोताही बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। वहीँ सभी हल्का कर्मचारी को अपने-अपने हल्का में रहकर जमींदारों का कार्य करने का निर्देश दिया है। बताते चलें कि लंबे समय से अंचल कार्यालय में अंचल पदाधिकारी के रूप में राजस्व अधिकारी उत्तम राहुल ने पदाधिकारी का दायित्व निर्वहन करते हुए, आज अंचल पदाधिकारी के पद से विमुक्त होकर अपने पद पर आसीन हुए। श्री राहुल ने अपने कार्यों से अंचल क्षेत्र के लोगों के साथ हमेशा जुड़े रहे है।

Related posts

शेखपुरा डीएम-एसपी ने ‘सासा कलेक्शन’ का औचक निरीक्षण किया, 100 मजदूरों को PF से जोड़ने का निर्देश

सहयोग शिविर’ की शुरुआत : 30 दिन में समस्या नहीं सुलझी तो 31वें दिन अधिकारी स्वत : निलंबित होंगे – मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना एयरपोर्ट के रनवे विस्तार में तेजी लाए केंद्र, बिहार बनेगा पूर्वी भारत का एविएशन हब: सीएम सम्राट चौधरी

error: