बिहार

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पीआरओ रहे मरहुम शमीम अख्तर के परिजनों से मुलाकात की

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): मंगलवार को राजद नेता एवं बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव फुलवारी शरीफ पहुंचे . श्री यादव पार्टी नेताओं के साथ फुलवारीशरीफ स्थित एकता नगर में अपने पूर्व पी आर ओ मरहूम शमीम अख्तर के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उनके साथ हमदर्दी का इजहार किया।

Advertisements
Ad 1

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व अधिकारी और अपने पीआरओ रहे मरहूम (स्वर्गीय ) मो शमीम अख्तर के परिवार से मुलाकात कर कहा कि हमलोगों का इनके साथ पारिवारिक और गहरा लगाव था. लालू जी का इनके प्रति जो मोहब्बत था वह शब्दों मे व्यक्त नही किया जा सकता है. शमीम साहब को अपने भाई की तरह मानते थे और मरहूम शमीम साहब ने भी हमेशा हम लोगों के साथ परिवारिक संबंधों को निभाया. इनके नहीं रहने से जो शून्यता आई है ,उसकी भरपाई नहीं की जा सकती है. हम परिवार के लोगों के साथ इस गम के माहौल में खड़े हैं। साथ में आपदा प्रबंधन मंत्री मो शाहनवाज आलम एवं उपमुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related posts

होलिका दहन व होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

संपूर्णता अभियान के तहत विज्ञान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

आर्केस्ट्रा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग, गोली के बारूद बके छींटे से नेपाल की डांसर हुई घायल, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया

error: