बिहार

यूनिफॉर्म सिविल कोड से देश की एकता और अखंडता को मिलेगी मजबूती : नंदकिशोर

पटना(न्यूज क्राइम 24): 29 जून। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि यूसीसी ( यूनिफॉर्म सिविल कोड) से देश की एकता और अखंडता को मजबूती मिलेगी। देश की अखंडता और एकरूपता के लिए यूसीसी जरूरी है। श्री यादव ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पीएम मोदी ने देश की एकता और एकरूपता के लिए कई महती कार्य किये हैं, जिसमें जीएसटी प्रमुख है। यूसीसी से वैश्विक मंच पर भारत की एकरूपता को नयी पहचान मिलेगी।श्री यादव ने कहा कि विपक्ष दलों ने हमेशा तुष्टीकरण की नीति अपनायी, जिससे देश का नुक़सान हुआ। विपक्षी दलों ने सरकार के अच्छे कार्यों का विरोध किया। अब यूसीसी के खिलाफ भी लोगों को भड़काया जा रहा है।

श्री यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्ववाली वाली केंद्र सरकार देश का अहित कभी नहीं होने देगी। देश की तरक्की और एकता और अखंडता के लिए जो भी आवश्यक होगा हर कदम उठायेगी।

Related posts

झमाझम बारिश ने खोली जलनिकासी की पोल, एम्स रोड से संपतचक तक सड़कों पर भरा पानी

रबीउल अव्वल का चांद नहीं दिखा, 15 अगस्त से शुरू होगा नया इस्लामी महीना

‘मिशन ग्रीन विलेज’ के तहत बांटे गए 200 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

error: