बिहार

श्री गुरु गोविंद सिंह महाविद्यालय में योग दिवस समारोह संपन्न

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): किला रोड स्थित श्री गुरु गोविंद सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में योग दिवस काफी धूमधाम से संपन्न हुआ। प्रातः 7:00 बजे महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी,एन.सी.सी के छात्र एवं छात्राएं तथा राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े छात्र छात्राओं ने काफी उत्साह पूर्वक से भाग लिया।

इस अवसर पर उपस्थित योग शिक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि “सर्वे संतु निरामया” का पाठ पढ़ाने वाला देश योगियों की योग साधना से आपलंबित हुआ है । भारत देश “योग: कर्म सुकौशलम् “का देश है। उन्होंने कहा कि योग मनुष्य की चेतना को शुद्ध करने की प्रक्रिया है। यह मनुष्य को ऊपर उठाने का उपक्रम है। जीवन को संतुलित करने का साधन एवं परम ब्रह्म से एकाकार होने का विज्ञान है।

Advertisements
Ad 1

इस पावन दिवस पर सभी लोगो को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं गई। इस अवसर पर ,डॉ फजल अहमद,डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ करुणा राय, , डॉ ज्योति शंकर सिंह, डॉ अरुण कुमार, डॉ के के धर, डॉ रेशमा सिन्हा, डॉ सुशील कुमार, डॉ सुनील कुमार, तथा शिक्षक कर्मचारी नुसरत हुसैन, जवाहर लाल, फूलचंद प्रसाद, दीनानाथ सिंह, सर्वेंद्र कुमार सरस तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में योग दिवस में भाग लेने वाली सभी कर्मियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।

Related posts

बाढ़ NH-31 पर सड़क दुर्घटना के दौरान पटना यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई

एलपीजी व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ोतरी के खिलाफ पटना में विरोध, पीएम मोदी का पुतला फूंका

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

error: