बिहार

फायरिंग में एक गोली संतोष राम के 3 साल के मासूम भतीजे को लग गई

नालंदा(राकेश): सोमवार की सुबह पूर्व वार्ड पार्षद ने मामूली सी बात को लेकर 3 साल के बच्चे को गोली मार दी, वही मारपीट कर एक ही परिवार के तीन अन्य लोगों को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामला बिहार थाना क्षेत्र के गढ़पर डेकुली घाट का है।

गोली अनिल कुमार के बेटे अरभी कुमार के बाएं पैर में लगी है। वही मारपीट मे जानकी देवी, सुनैना देवी एवं अनिल कुमार जख्मी हो गए।

अनिल कुमार के भाई संतोष राम घर पर स्थित पूर्व वार्ड पार्षद दिवाकर सिंह के यहां रहकर घर का काम करते थे। वह पिछले 2 दिनों से काम पर नहीं जा रहे थे। सोमवार को वह अपनी तनखा मांगने दिवाकर सिंह के घर गया था। मालिक की तरफ से भुगतान कर देने की बात कही गई लेकिन जब संतोष राम ने कहा कि उसे पैसे नहीं मिले हैं। इसी बीच दोनों के बीच कहासुनी हो गई। तभी दिवाकर सिंह अपनी पिस्टल से गोली चला दी। फायरिंग में एक गोली संतोष राम के 3 साल के मासूम भतीजे को लग गई। दिवाकर सिंह के लोगों ने संतोष राम के परिजनों पर भी लाठी से वार किया। इसमें 3 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। थाना के पुलिस का कहना है कि गोली नहीं बल्कि मारपीट में 4 लोग जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related posts

छठ घाट निर्माण कार्य का विधायक श्याम रजक ने किया उद्घाटन, कहा- छठ व्रतियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

छठ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए नदी-तालाबों पर उमड़ी भीड़

छठ घाट की सजावट और सफाई के दौरान पुनपुन नदी में डूबे तीन किशोर, परिवार में मचा कोहराम