बिहार

पीएम मोदी के शासनकाल में हुई जम्मू-कश्मीर में नये युग की शुरुआत : नंदकिशोर

पटना(न्यूज क्राइम 24): भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नौ वर्षों के शासनकाल में जम्मू-कश्मीर में नये युग की शुरुआत हुई है। नंदकिशोर यादव ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए पीएम मोदी का शासनकाल विशेष तौर पर सौगातों वाला रहा है। श्री यादव ने कहा कि अनुच्छेद-370 जम्मू-कश्मीर के विकास में बड़ा बाधक था, जिसे हटाकर पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के विकास का द्वार खोल दिया। 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में केंद्र प्रायोजित योजनाओं (सीएसएस) के तहत अब तक का सबसे अधिक धन खपत किया गया है।

Advertisements
Ad 1

मोदी सरकार सभी मोर्चों पर जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जम्मू-कश्मीर अब आतंकवाद की दहशत से मुक्त होकर आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से अग्रसर है।
नंदकिशोर यादव ने कहा कि कांग्रेस ने जानबूझकर कर जम्मू-कश्मीर को आतंक के साये में रखा और विकास को बाधित रखा। पीएम मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में नयी सुबह हो चुकी है, यह सुबह है तरक्की, तालीम और अमन-चैन की।

Related posts

सीवान में पुलिसकर्मियों का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

महावीर मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जानकी नवमी, 24 घंटे का अष्टयाम कीर्तन शुरू

error: