क्राइमबिहार

BREAKING : पटना डीएम का आदेश, सभी स्कूल अब इस दिन से खुलेंगे

पटना(न्यूज क्राइम 24): स्‍कूली बच्‍चों के लिए राहत भरी खबर है. बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. राजधानी पटना में पिछले कई दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि और बेतहाशा गर्मी के साथ लू की स्थिति बनी हुई है. इसे देखते हुए पटना के जिलाधिकारी ने बड़ा निर्णय लिया है. पटना डीएम डॉ० चंद्रशेखर सिंह ने सभी स्कूलों को 24 जून 2023 तक सभी शैक्षणिक गतिविधियों को रद्द करने का आदेश दिया है। पटना के जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह के इस आदेश से जिला के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल में क्लास 12वीं तक बंद रहेंगे।

बतादें की मौसम विभाग ने गुरुवार को इस सीजन में पहली बार कई जिलों में भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इस अलर्ट ने लोगों की चिंताएं भी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों तक मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है।

Related posts

श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाकर सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ें : संजय सरावगी

श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा इस्कॉन मंदिर, भव्यता के साथ मनाई गई जन्माष्टमी

बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बोले- स्थायी समाधान खोजने में विफल है डबल इंजन सरकार

error: