उत्तरप्रदेशक्राइम

6 करोड़ रुपए का धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार!

बलिया(संजय कुमार तिवारी): सदर कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को पुणे महाराष्ट्र के स्वामी सामर्थ मंदिर के पास से किया गिरफ्तार।

वही बलिया एडिशनल एसपी का कहना है कि जनपद बलिया में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आज थाना कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है 2022 में एक मुकदमा पंजीकृत हुआ था जिसका वांटेड अभियुक्त आज पकड़ा गया है वांटेड अभियुक्त संजय कुमार चौरसिया जो फेफना थाना क्षेत्र का रहने वाला है यह लोग एक कंपनी खोले थे जिसका नाम था रायल सिंबल रियल स्टेट एंड एग्रो टेक कार्पोरेशन लिमिटेड जनपद बलिया के छोटे-छोटे जो कारोबारी है

छोटी छोटी बचत को जमा कराए थे और निश्चित पर्सेंट अमाउंट वापस करने का वादा किया था कुछ दिनों बाद बहुत सारे लोग जुड़ गए लगभग 6 करोड़ के आसपास जब इकट्ठा होने के बाद इन लोगों ने कंपनी यहां से हटा लिया और सभी लोग भाग गए उसी के संदर्भ में मुकदमा लिखा गया था जो अभियुक्त फरार चल रहा था जो आज गिरफ्तार कर लाया गया है आगे की कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

Related posts

गोदाम का लिंटर भरभराकर गिरा, मलबे में दबकर किशोर की मौत!

पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह सिसोदिया ने की जनसुनवाई

महिला ने की आत्महत्या, पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार!

error: