बिहार

एम्स में 21 जून से आरंभ होगा योगाथेरेपी

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): एम्स निदेशक प्रो. गोपाल कृष्ण पाल ने बताया कि संस्थान में पहले की डाक्टर व कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया मिशन भर्ती लगभग पूरी हो गई है. अब सितंबर के अंत तक खाली पदों पर नियुक्ति के लिए फिर अभियान चलाया जाएगा. फिजियोलाजी में डीएम की पढ़ाई आरंभ कराने की तैयारी चल रही है. इंटरनेशनल योग दिवस पर 21 जून से एम्स में योगाथेरेपी से उपचार आरंभ हो जाएगा.

पहले चरण में यहां बीपी-शुगर सहित अन्य मरीजों को ओपीडी बेसिस पर योगाथिरेपी दी जाएगी. इसके बाद भर्ती करने की भी सुविधा आरंभ होगी. उन्होंने बताया कि 18 करोड़ की लागत से बनने वाली आउटडोर स्टेडियम, जिम्नेजियम आदि का कार्य तेजी से चल रहा है. इससे यहां के छात्रों को क्रिकेट, फुटबाल सहित सभी आउटडोर व इनडोर खेल की व्यवस्था सुलभ हो सकेगी।

Related posts

मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ से परसा संपतचक तक बनेगा नया डाउन रैंप, 82.25 करोड़ की मिली प्रशासनिक मंजूरी

एम्स के पास जंगल से लापता युवक का शव बरामद, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

ईएसआईसी आदर्श अस्पताल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, हिन्दी में कार्यालय कार्य करने पर जोर

error: