बिहार

परमान सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अन्तर्गत अपशिष्ट प्रसंस्करण ईकाई (WPU) निर्माण हेतु आज समाहरणालय स्थित परमान सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्धघाटन उप विकास आयुक्त अररिया, श्री मनोज कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया। आज अररिया, रानीगंज, कुर्साकांटा एवं पलासी प्रखंड के माननीय मुखिया और पंचायती राज विभाग के तकनीकि सहायक एवं संबंधित पदाधिकारीगण द्वारा भाग लिया गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 127 ग्राम पंचायत को चयनित किया गया है। उक्त चारों प्रखंडों के कुल 52 ग्राम पंचायतों में भूमि का चयन एवं निर्माण कार्य किया जाना है। उन्होंने उपस्थित सभी माननीय मुखिया का मार्गदर्शन करते हुए तकनीकी कर्मियों को अपशिष्ट प्रसंस्करण ईकाई (WPU) निर्माण कार्य को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कार्यशाला में अपशिष्ट प्रसंस्करण ईकाई (WPU) निर्माण में बिहार का मॉडल प्राक्कलन एवं पंजाब का मॉडल प्राक्कलन पर यूनिसेफ के प्रशिक्षक के द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया।

Advertisements
Ad 1

बताया गया कि तकनीकि सहायकों का दायित्व होगा कि 15वीं वित्त आयोग के टाईड मद से अपशिष्ट प्रसंस्करण ईकाई (WPU) निर्माण हेतु प्राक्कलन तैयार कर मुखिया को उपलब्ध करायेंगे एवं एक माह के अंदर अपशिष्ट प्रसंस्करण ईकाई (WPU) निर्माण पूर्ण कराते हुए पूर्णता संबंधी प्रमाण-पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से डी०आर०डी०ए० अररिया को उपलब्ध करायेंगे। माननीय मुखिया, ग्राम पंचायत राज का दायित्व होगा कि संबंधित अंचलाधिकारी से शीघ्र ही अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त कर निर्माण कार्य प्रारंभ करायेंगे।

निर्माण कार्य के उपरांत सामग्री का भुगतान 15वीं वित्त आयोग के टाईड मद से एवं लेबर का भुगतान मनरेगा मद से करना सुनिश्चित करेंगे। कनीय अभियंता/सहायक अभियंता/कार्यपालक अभियंता मनरेगा तकनीकि सहायक को हेण्ड होल्डिंग सर्पोट प्रदान करना सुनिश्चित करेंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड समन्वयक साप्ताहिक रूप से कार्य समीक्षा करेंगे एवं समय-समय पर अपशिष्ट प्रसंस्करण ईकाई (WPU) निर्माण कार्य का पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण भी करेंगे। मौके पर श्री विनय कुमार झा, जिला समन्वयक एलएसबीए, प्रखंड विकास पदाधिकारी अररिया, पलासी, रानीगंज एवं कुर्साकांटा, मास्टर ट्रेनर सुश्री रेशमा बोलकर, श्री आदित्य चौहान, श्री चन्द्रशेखर कुमार आईएलआरटी पटना, वार्ड फाउंडेशन के प्रखंड समन्वयक, श्रीमती ज्योति कुमारी एवं प्रखंड समन्वयक एलएसबीए, पलासी, अररिया, रानीगंज एवं कुर्साकांटा उपस्थित थे।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: