बिहार

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रखंड परिसर में पौधा रोपण

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रखंड प्रमुख एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के मौजूदगी पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख मनोज यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद, मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी हंसराज कुमार, लेखापाल प्राची प्रभार, पीटीए सर्वेश कुमार, चंद्रशेखर कुमार,आदि दर्जनों कर्मी ने आज सोमवार को मुख्यालय परिसर एवं मनरेगा भवन परिसर आदि जगहों पर पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।

इस बाबत प्रखंड प्रमुख मनोज यादव ने कहा दूषित पर्यावरण शुद्ध रखने के लिए हर मानव को पर्व के रूप में एक एक हरे पौधे लगाना चाहिए ताकि दूषित पर्यावरण को शुद्ध होने में सबकी भागीदारी हो।

Advertisements
Ad 1

प्रखंड मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी हंसराज कुमार ने कहा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधे को लगाना अति आवश्यक है आज से विश्व पर्यावरण दिवस के तहत प्रत्येक पंचायत में एक-एक यूनिट पौधे को लगाना है ताकि क्लाइमेट नियंत्रित रहे। साथ ही उन्होंने सभी प्रखंड वासी को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वृक्षारोपण को लेकर धन्यवाद दिया।

Related posts

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

पीएम मोदी ने 75 अमृत रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, बिहार के पुनर्विकास -सीएम सम्राट चौधरी

error: