बिहार

सुधा डेयरी में भी विश्व दुग्ध दिवस का आयोजन

फुलवारीशरीफ(न्यूज क्राइम 24): वृहस्पतिवार को पटना डेयरी प्रोजेक्ट (सुधा) के सभागार में “विश्व दुग्ध दिवस का आयोजन किया गया.सुधा डेयरी प्रबंध निदेशक श्रीनारायण ठाकुर ने बताया कि विश्व दुग्ध दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों के जीवन में दूध के महत्व को बताते हुए दूध एवं दुग्ध जन्य पदार्थ को अपनाने के लिए जागरूक करना है. यह पहला भोजन है जो बच्चा जन्म के बाद ग्रहण करता है और शायद जीवन भर सेवन किया जाने वाला भोजन है. पटना डेयरी का प्रयास है कि पशुपालकों को ज्यादा से ज्यादा डेयरी व्यवसाय से जोड़कर उन्हें लाभान्वित किया जाए. दुग्ध उत्पादकों से आग्रह है कि संघ द्वारा निर्मित पशु आहार जो उत्कृष्ट गुणवत्ता का है, उसे प्रयोग में लाएँ . इस वर्ष विश्व दुग्ध दिवस का थीम है कि कैसे डेयरी पर्यावरण विकारों को कम कर रही है और पौष्टिक खाद्य पदार्थ के साथ-साथ आजीविका भी प्रदान कर रही है.

श्री ठाकुर ने बताया कि कि दूध व्यवसाय से जुड़कर दुग्ध उत्पादक ग्राम स्तर पर खुशहाल हो रहे हैं. ग्राम स्तर पर समितियों में आधुनिक मशीनों के द्वारा जॉच के पश्चात् शुद्ध दूध को ही हमलोग लेते हैं. संघ द्वारा ग्राम स्तर पर राज्य सरकार एवं महासंघ द्वारा चलायी जाने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ समितियों को दिया जा रहा है.

Advertisements
Ad 1

श्री ठाकुर ने बताया कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए सुधा द्वारा उच्च गुणवत्तापूर्ण दूध एवं दुग्ध जन्य पदार्थों को आपके बीच निरंतर पहुँचाया जाता है. हम उपभोक्ताओं के स्वाद में इजाफा करने के लिए संस्था के माध्यम से नये-नये उत्पादों को बाजार में लाते रहते हैं। इसी क्रम में उपभोक्ताओं के लिए सुधा द्वारा “राजभोग” मिठाई, “इलायची फ्लेवर्ड मिल्क” एवं “केसर बादाम फ्लेवर्ड मिल्क” को बाजार में उतारा गया है. आप सभी दूध उत्पादक एवं उपभोक्तागण से अनुरोध है कि सुधा को ज्यादा से ज्यादा व्यवहार में लायें.

कार्यक्रम के मौके पर भानु प्रताप, प्रबंधक (लेखा), रूपेश राज, प्रबंधक (डेयरी ). वंदना कुमारी, प्रभारी (विपणन) एवं संघ के सभी पदाधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे.

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

error: