बिहार

मोदी सरकार सफलता पूर्वक 9 वर्ष पूरे किये है : प्रवीण कुमार

अररिया(रंजीत ठाकुर): देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मविश्वास व आत्म निर्भरता की चेतना के साथ तेजी से प्रगति कर रहा है।भाजपा कार्यकर्ताओं को यह गर्व है की देश मे बिना भ्र्ष्टाचार, घोटाले के लाखों करोड़ों के योजना को पूरा करने व गांव ,गरीब,युवा, महिला ,किसान मजदूर के हितों को समझने वाली व सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार सफलता पूर्वक 9 वर्ष पूरे किये है। उक्त बातें भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने नरेंद मोदी सरकार के गौरवपूर्ण 9 वर्ष पूरा होने पर भाजयुमो अररिया जिला अध्यक्ष आकाश राज संग यहाँ पत्रकारों के साथ अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कही।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि आज कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष का एक मात्र एजेंडा है मोदी हटाओ जबकि हमारी सरकार का गरीबों का उत्थान पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत एक नये स्वरूप व नये सामर्थ्य के साथ पांचवीं अर्थव्यवस्था के रूप में विश्व के सामने खड़ा है। पिछले 9 वर्षों में भारत के प्रगति ने विकास के कई अवरोधों को पार किया है। हज़ारों अंधेरे गाँव बिजली से रोशन हुए है लाखों रोजगार के अवसर उत्पन्न हुए स्वरोजगार के लिए बैंक से कर्ज लेना आसान हुआ ,करोडों लोगों को 5 लाख तक के मुफ्त इलाज कृषि बजट को दोगुना कर 3 करोड़ शहरी ग्रामीणों को पक्का घर देने के साथ पीएम किसान संम्मान निधि के दायरे में 11करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में लाखों करोड़ रुपये से अधिक राशि जमा कराई गई।

जल जीवन मिशन के तहत 11-88 करोड़ ग्रामीणों के घरों में पाइप से पीने की शुद्ध पानी हेतु नल जल कनेक्शन 11-72 करोड़ शौचालय निर्माण व 9-6 करोड़ परिवारों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन 9300 से ज्यादा जन औषधि केंद्र द्वारा सस्ती दरों पर दवा उपलब्ध कराने के आलावे रेलवे का आधुनिकीकरण 53868 किमी नये एन एच 74 नये एयरपोर्ट,11 नये जलमार्ग15 नये शहरों में मेट्रो का निर्माण के साथ मेक इन इंडिया से लेकर डिजिटल इंडिया तक ना सिर्फ उल्लेखनीय कार्य किये बल्कि समाज के हर वर्ग समूहों के लोगों कोअनेकों कल्याणकारी योजनाओं के श्रृंखला से जोड़ा है।

Advertisements
Ad 1

कहा कि बीते 9 वर्ष में हर साल एक नया आईआईटी का निर्माण हुआ हर वर्ष एक नया आईआईएम बनाया गया हर महीने एक यूनिवर्सिटी हर हफ्ते दो कॉलेज ओर आईटीआई खोले गये जो विकास की गति को दर्शाता है।वही राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए चुनोती बने धारा 370 को कश्मीर से खात्मा अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का शुभारंभ हो या आधुनिकसमाज व्यवस्था में रुकावट तीन तलाक की समाप्ति ,राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा देना हो या फिर भारत केंद्रित राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करना ये सभी कार्य मोदी सरकार में हुए।

इतना ही नही वैश्विक आपदा कोरोना काल में 200 करोड़ मुफ्त वेक्सिनेशन लगानेऔर आपदा काल से अभीतक तीन बर्षो से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने की योजना सफलता पूर्वक लागू कर देशवासियों के जीवन को सुरक्षित करने का कार्य किया है।प्रदेश उपाध्यक्ष ने श्री कुमार ने कहा कि हमे गर्व की हमारी पार्टी भाजपा ने देश को सर्वाधिक कार्य करने वाला प्रधानमंत्री दिया जिनके अगुवाई में तुष्टिकरण के बदले सबका साथ सबका विकास के मंत्र को लेकर सीमा सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए आत्म निर्भर भारत के संकल्प से देश को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने की नींव रख रहा है।

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश

error: