बिहार

अर्ध्यजला हुआ अवस्था में दीपनगर पुलिस ने बरामद किया

नालंदा(राकेश): नालंदा दो दिनों से लापता युवक का शव पावर ग्रिड के पास से अर्ध्यजला हुआ अवस्था में दीपनगर पुलिस ने बरामद किया है। घटना के संबंध में बियाबानी पंचायत के पूर्व मुखिया बबलू यादव ने बताया कि मुकेश कुमार का 4 महीनों से दिमागी हालत ठीक नहीं था और वह 2 दिन से अपने घर से लापता भी था। हालांकि परिजनों के द्वारा लगातार मुकेश कुमार की खोजबीन की जा रही थी लेकिन शुक्रवार को मुकेश कुमार का शव अर्धजला अवस्था में पावर ग्रिड के पास से बरामद किया गया।

Advertisements
Ad 1

प्रथम दृष्टया में युवक की मौत लू लगने से प्रतीत हो रहा है। दीपनगर थाना अध्यक्ष संजय कुमार जयसवाल ने बताया कि मुकेश कुमार पिछले दिनों सिपाही की परीक्षा में कुछ अंकों से रिजेक्ट हो गए थे। जिसके कारण वह तनाव में चल रहे थे और इसी तनाव से तंग आकर 17 तारीख को वह अपने घर से बाहर निकल गए थे। वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया है।

Related posts

बिहार : कृषि विकास को गति देने के लिए शेखपुरा डीएम गंभीर, टास्क फोर्स बैठक में दिए कई निर्देश

बिहार : सहयोग कार्यक्रम से 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना वीमेंस कॉलेज में वित्तीय साक्षरता एवं सेबी निवेशक जागरूकता पर छात्र विकास कार्यक्रम आयोजित

error: