बिहार

टेंपो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई जिससे टेंपो पर सवार मुकेश की मौत!

नालंदा(राकेश): बेन थाना क्षेत्र इलाके के बिहारी घाट मिर्जापुर गांव के समीप टेंपो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई जिससे टेंपो पर सवार मुकेश यादव की मौत हो गई। जबकि एक अन्य जख्मी हो गए। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मुकेश यादव अपने पिता का इलाज करा कर अपने गांव बीशुबीघा लौट रहे थे तभी बिहारी घाट मिर्जापुर गांव के सामने टेंपो जंगली जानवर को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।

जिससे टेंपो पर सवार मुकेश यादव और अन्य लोग जख्मी हो गए। टेम्पो पर कुल चार लोग सवार थे। आनन-फानन में मुकेश यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related posts

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

पश्चिमी पटना में पिपिंग सेरेमनी, नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पहनाया गया बैच

error: