बिहार

भीषण गर्मी में पेजल की समस्या होने के कारण इलाके के लोगो में आक्रोश

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): खाजेकलां थाना क्षेत्र के बेगमा की हवेली बार्ड नम्बर-59 में बोरिंग फेल होने से पीने के पानी का संकट गहरा गया है। इस भीषण गर्मी में पेजल की समस्या होने के कारण इलाके के लोगो में आक्रोश है। वही पेजल समस्या झेल रहे लोगो का गुस्सा फूट पड़ा है और लोग सड़कों पर उतरकर अशोक राजपथ पर आगजनी कर मुख्य मार्ग को जाम हंगामा कर रहे है। पेय जल संकट झेल रहे लोगो के समर्थन में पार्षद भी सड़क पर उतर गए है और नगर आयुक्त से पेय जल समस्या दूर करने की मांग कर रहे है। आक्रोशित लोग नगर विकाश मंत्री और नगर आयुक्त के खिलाफ नारे बाजी भी कर रहे है।

Advertisements
Ad 1

वही अशोक राजपथ जाम होने के कारण परिचालन बाधित है और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। आक्रोशित लोगों का कहना ही कि गर्मी में बोरिंग फेल होने से पिछले 15 दिनों से पेजल की समस्या हो गई है ,वही इलाके के लोग इस भीषण गर्मी में पीने के पानी की तलाश में इधर -उधर भटक रहे है। पानी के संकट के कारण बच्चे समय से स्कूल नहीं जा पा रहे है। लोगो ने नगर आयुक्त से पेय जल समस्या दूर करने की गुहार लगा रहे है पर नगर आयुक्त लापरवाह बने हुए है। स्थानीय लोगो को मांग है कि बार्ड नम्बर – 59 उत्पन्न हुए पेय जल संकट को जल्द दूर किया जाय ताकि भीषण गर्मी में पेय जल संकट से लोगो को राहत मिले।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, “एक पौधा-बेटी के नाम”

मोनिका श्रीवास्तव ने यूपीएससी में पूरे भारत में प्राप्त किया 16वां स्थान, बिहार में लहराया परचम

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने खेलमंत्री श्रेयसी सिंह को सौंपा ज्ञापन, की ये मांगें

error: