बिहार

राधेश्याम परिवार ने ठंडे पानी का मशीन लगाया

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): राधेश्याम परिवार द्वारा 11वीं आपणी प्याऊ स्वर्गीय श्री राम गुप्ता एवं स्वर्गीय नारंगी देवी के स्मृति में खाजेकलां घाट में लगाई गई जिसका उद्घाटन स्थानीय विधायक नंदकिशोर यादव एवं पार्षद तरुणा राय एवं संरक्षक रमेश गुप्ता एवं विजय मित्तल द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थापिका शोभा गुप्ता ने कहा की इस भीषण गर्मी को देखते हुए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई हैं जो की विभिन्न स्थानों पर आगे भी जारी रहेगी। व्यवस्थापक चक्रेश अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया एवं आलोक गुप्ता ने सभी अतिथियों को दुपट्टा और दुशाला उड़ाकर उनका सम्मान किया। इस कार्यक्रम में समाजसेवी राजेश राय एवं शिवप्रसाद मोदी ने राधेश्याम परिवार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

मंच संचालन पंकज लोयलका ने किया। इस कार्यक्रम में शिशिर गुप्ता, विपुल जगनानी, उज्जवल चौधरी, संतोष ठाकुर, संजीव मिश्रा, रंजीत मित्तल, रामाशंकर द्विवेदी, सतीश कुमार एवं संजय गोलवारा सभी सक्रिय रहे।

Related posts

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां तेज प्रशासन ने किया सड़कों का निरीक्षण

पटना यातायात पुलिस ने आयोजित किया ‘लाइन डे’, कर्मियों की समस्याओं और विभागीय मामलों की हुई समीक्षा

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती, 135 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र