बिहार

जदयू के प्रदेश महासचिव समाजसेवी भगीरथ चंद्रवंशी से मिलने पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार

नालंदा(राकेश): नालंदा समता पार्टी के गठन काल से लेकर जदयू से जुड़कर रहने वाले अपने पुराने साथी पार्टी के प्रदेश महासचिव सह समाजसेवी भगीरथ चंद्रवंशी की स्वास्थ्य कुशलता की जानकारी लेने बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार श्री चंद्रवंशी के निजी आवास सोहसराय पहुँचे । मंत्री जी को देख श्री चंद्रवंशी बेहद भावुक हो गए, पश्चात मंत्री श्रवण कुमार ने उन्हें गले लगा लिया । आपको बताते चले कि श्री चंद्रवंशी पिछले कई दिनों से लगातार बीमार चल रहे हैं । जदयू के मजबूत सिपाही के रूप में इनकी अपनी विशिष्ट पहचान है ।

Advertisements
Ad 1

नालंदा के अतिपिछड़ा राजनीत को एक नए आयाम तक पहुचाने में लगातार संघर्षरत रहे भगीरथ चंद्रवंशी पिछले 90 के दशक से लगातार मंत्री श्रवण कुमार का साथ निभाते आ रहे हैं और पार्टी के द्वारा दी गयी कई दायित्वों का निर्वहन भी कर चुके हैं। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं और पार्टी के हर कार्यकर्ताओं के उत्तम स्वास्थ की मैं कामना करता हूँ । भगीरथ चंद्रवंशी भी जल्द स्वस्थ्य होकर पार्टी को और मजबूत बनाने में पुनः अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे ऐसे ही मनोकामना करता हूँ।
इस अवसर पर जदयू के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र प्रसाद, युवा नेता धनंजय देव,राकेश कुमार जॉनी अलावे कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश

error: