बिहार

बागेश्वर बाबा के बिहार आने पर बोले पीके – संविधान के दायरे में सबको देश में कहीं भी आने जाने का अधिकार है, ये सरकार के लिए मुद्दा नहीं होना चाहिए

जन सुराज पदयात्रा के दौरान वैशाली के महनार में मीडिया संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में हज़ारों लोगों की भूख की वजह से मौत हो रही है, बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा नहीं है, बिहार के युवा 10-15 हजार के लिए दूसरे राज्य में जाकर अपना जीवन खपा रहे हैं, लेकिन लोग ये चर्चा कर रहे हैं कि कौन से बाबा बिहार आ रहे हैं। किसी भी बाबा को आना है तो आने दीजिए जिसको जाकर उनको सुनना होगा वो जाकर सुनेगा

Advertisements
Ad 1

जिसको नहीं सुनना है, वो नहीं सुनेगा। ये सरकार के लिए विवाद का विषय नहीं होना चाहिए कि कौन आ रहा है और कौन नहीं आ रहा है। कोई बाबा, समाजसेवी या कोई सामान्य आदमी जब तक कि वो कानून के हिसाब से अपना काम कर रहा है तो लोकतंत्र में उन्हें स्वतंत्रता है कि वो कहीं भी अपनी बात रख सकते हैं और कहीं भी जा सकते हैं। ये सरकार के लिए मुख्य मुद्दा नहीं है।

Related posts

बिहार की फिल्म ‘IDOL’ कान्स फिल्म फेस्टिवल में होगी लॉन्च

आईजी विकास वैभव ने जॉइनिंग के दूसरे ही दिन गया जी के लोगो को पुलिस पब्लिक संवाद द्वारा किया संबोधित

उद्योग विभाग के 4 महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रस्तावों को मिली कैबिनेट स्वीकृति

error: