बिहार

दिवंगत कार्यकर्ताओं को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): बिहार के पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्री नंदकिशोर यादव ने बिहार हितैषी पुस्तकालय में आज दिवंगत कार्यकर्ताओं को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । दिवंगत आत्मा जयराम शर्मा, पारसनाथ गुप्ता, जय नारायण केसरी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए माननीय विधायक श्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि ये लोग भारतीय जनता पार्टी पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के जनसंघ काल और भाजपा के स्थापना काल से संगठन के प्रति समर्पित रहे। इनका समर्पण भाव आज के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं।

पूर्व उप महापौर श्री सन्तोष मेहता, प्रभाकर मिश्रा, रुपनारायण मेहता, महामंत्री विनय केसरी, मीडिया प्रभारी प्रदीप काश,प्रवक्ता राजेश साह,सरोज जायसवाल, पप्पू वर्मा, संजीव यादव, कांति केसरी, विनय कुमार बिट्टू,जगरनाथ शर्मा, संजय केसरी, अनुज शर्मा, मनोज साह, साधना राव, महेंद्र अरोड़ा, राजेंद्र यादव,पवन मेहता,सन्तोष गुप्ता, संजय सिंह, सुरेश सिंह पटेल, प्रिंस आर्या, सन्तोष जायसवाल बलराम माथूरी सहित दिवंगत कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्य लोग भी उपस्थित रहे।

Related posts

पटना में ‘Skate for a Safer Tomorrow’ रोड सेफ्टी स्केटिंग मैराथन आयोजित

हत्या के प्रयास मामले की नामजद महिला आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक गिरफ्तार!

सदर सीओ के द्वारा माइकिंग कर लोगों से ऊंचे स्थान पर जाने की अपील

error: