बिहार

बटराहा गांव के एक घर में लगी आग को 56वीं बटालियन एसएसबी के कार्मिकों ने नियंत्रित किया

अररिया(रंजीत ठाकुर): बताते चलें कि भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात 56वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के अधिकारी सहित समस्त कार्मिक जहां एक और दिन रात सीमाओं की सुरक्षा में लगे रहते हैं वहीं दूसरी ओर अपने मूल ध्येय वाक्य सेवा, सुरक्षा व बंधुत्व के तहत गांव में रहने वाले सीमावर्ती नागरिकों की सेवा भी करते रहते हैं ।
इसी कड़ी में दिनांक 26.04.2023 को रात्रि समय लगभग 23:40 बजे बटराहा गांव के एक घर में आग लग गई जिसकी सूचना मिलते ही 56वीं वाहिनी के संतरी ने सायरन बजाकर समस्त कार्मिकों को एकत्रित किया ।

तथा अविलम्ब “डी” कंपनी डुबाटोला के प्रभारी निरीक्षक भीष्मदेव एवं उनके कार्मिकों ने कुशलतापूर्वक उस आग पर काबू पा लिया। बाद में पता चला कि यह आग मैनुद्दीन अंसारी, पिता अब्दुल रहमान के घर में आग लगी थी जो कि बटराहा निवासी, थाना सोनामणी गोदाम, जिला अररिया के रहने वाले हैं । एसएसबी के कुशलतापूर्वक आग पर नियंत्रण पा लेने के कारण आग की लपटों को पूरे गांव में फैलने से बचा लिया गया। एस एस बी द्वारा किए गए इस कार्य की स्थानीय जनता द्वारा काफी सराहना की गई।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: