बिहार

फुलकाहा थाना पुलिस ने छापेमारी कर 144 बोतल शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया

अररिया(रंजीत ठाकुर): फुलकाहा थाना पुलिस ने सोमवार को समय करीब 1:30 बजे गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या 10 में ओमप्रकाश यादव के घर में छापेमारी कर 144 बोतल नेपाली उमंगा नामक शराब बरामद किया है। वहीं मौक़े से ही शराब लेने पहुंचे दो शराब तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

Advertisements
Ad 1

पुलिस टीम में शामिल एएसआई संतोष कुमार ठाकुर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में नेपाल से शराब लाकर घर में रखने के बाद अन्य जगहों पर सप्लाई किया करता है। सूचना के आलोक में यह कार्रवाई की गई है। इस अभियान में फुलकाहा थाना के एएसआई संतोष कुमार ठाकुर, सिपाही मनोज कुमार, मनीष कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, चौकीदार ललित पासवान, शंकर पासवान तथा राकेश कुमार, पवन कुमार एवं उत्पाद विभाग अररिया से एएसआई रमेश प्रसाद यादव, सिपाही रविशंकर पाल, नारायण कुमार, बलराम कुमार, अनुराधा कुमारी, सितम लाल शामिल थे।

Related posts

आईजी विकास वैभव की मौजूदगी में मगध क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित

डीएम कुन्दन कुमार के निर्देश पर पटना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹85,200 जुर्माना वसूला

पटना सिटी में हथियार लहराने का वीडियो पड़ा भारी : 2 गिरफ्तार, 2 विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध

error: