बिहार

10 वर्षीय छात्रा जानवी कुमारी की मौत!

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): राजधानी के सड़को पर रफ्तार का कहर जारी है। मामला है पटना सिटी खाजेकला थाना क्षेत्र के मितन घाट इलाके का। जहां तेज रफ्तार से आ रही समान लोड हवा हवाई (ई रिक्सा) ने 10 वर्षीय छात्रा जानवी कुमारी को ठोकर मारते हुए उसके ऊपर पलट गई। जिससे ई रिक्सा से दवकर घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद ई रिक्स चालक फरार हो गया। वही घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मंच गया और सभी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ई रिक्सा को जप्त कर लिया है और ई रिक्सा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की करवाई में जुट गई है।

Advertisements
Ad 1

इस घटना को लेकर इलाके के लोग नामामि गंगे योजना में चल रही खुदाई और किए जा रहे गड्ढे से नामामी गंगे योजना से जुड़े अधिकारियों से नाराज है। इस घटना का कारण नामामी गंगे योजना में की गई खुदाई से बच्ची की मौत का कारण बता रहे है और नमामि गंगे परियोजना में की जा रही गड्ढे को जल्द भरने की मांग कर रहे है। परिजनों ने बताया है की छात्रा जानवी बाजार से (लस्सी) का पैकेट लेने निकली थी इसी दौरान यह घटना घट गई।

Related posts

विकलांग शराब कारोबार को पुलिस ने गिरफ्तार किया!

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

error: