बिहार

अस्थावां थाना क्षेत्र के रजमा गांव में पूर्व के विवाद में व्यक्ति को मारा गोली

नालंदा(राकेश): नालंदा जिले में अपराध चरम पर है तभी तो लगातार नालंदा जिले में गोलीबारी की घटना आम बात हो गई है। ताजा मामला अस्थावां थाना क्षेत्र इलाके के रजमा गांव की है। जहां पूर्व से चली आ रही जमीन के विवाद को लेकर गांव के ही 5 बदमाशों ने घर पर चढ़कर जमकर गोलीबारी एवं मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घटना के संबंध में जख्मी के रिस्तेदार नीरज यादव ने बताया कि सुबोध यादव अपने घर के बाहर थे,तभी बदमाशों ने गोली मार दी।

Advertisements
Ad 1

गोली लगने से सुबोध यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे आनन-फानन में पुलिस की मदद से बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।गौरतलब है कि 15 दिन पूर्व भी गांव के ही 5 बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट किया था। जिसके बाद अस्थावां थाना में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।वावजूद बदमाशो के हौसले बुलंद थे।

Related posts

विश्व जनसंख्या दिवस पर पटना वीमेंस कॉलेज में बनी मानव श्रृंखला, 150 प्रतिभागियों ने दिया जागरूकता का संदेश

झमाझम बारिश से पटना एम्स रोड से लेकर फुलवारी, संपतचक और रामकृष्ण नगर तक जलजमाव

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सांसद पूर्णिया द्वारा समाहरणालय में टीबी ग्रसित मरीजों को उपलब्ध कराई गई पोषण सामग्री

error: