बिहार

आज भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया जा रहा

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): देश में आज हर्षोल्लास के साथ भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जन्मोत्सव को लेकर लोगों मे उत्साह का माहौल हैं। सुबह से श्रद्धांलुगन भगवान परशुराम की मंत्रोचारण के साथ पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

Advertisements
Ad 1

वहीं पटनासिटी के हरिमंदिर गली स्थित शिव मंदिर में भी धूमधाम के साथ परशुराम जयंती मनाया जा रहा। इस मौके पर 62 बाबा ने बताया की पौराणिक ग्रंथों में वर्णित है कि भगवान परशुराम अत्यंत क्रोधी स्वभाव के थे। इनके क्रोध से देवी-देवता भी थर-थर कांपते थे। धार्मिक मान्यता के अनुसार, एक बार परशुराम ने क्रोध में आकर भगवान गणेश का दांत तोड़ दिया था। वहीं पिता के कहने पर उन्होंने अपनी मां को भी मार दिया था। इस दिन भगवान विष्णु के परशुराम अवतार की पूजा करने से शौर्य, कांति एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है और शत्रुओं का नाश होता है। ऐसे मे आज मानव समाज से अहंकार और अत्याचार का नाश करने वाले भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव को लोग आस्थापुर्वक मना रहे और सुख शांति की कामना कर रहे हैं। वहीं आज इस ख़ास मौके पर विभिन्न जगहों से शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।

Related posts

बंद चीनी मिलों को सहकारी संस्थाओं के माध्यम से चलाने के लिए एक्ट में होगा संशोधन

राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर जो भी भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा : अरविंद शर्मा‎

सोरंगपुर में प्रेसबायोपिया जांच शिविर: 300 महिलाओं को मिला लाभ, चश्मा वितरण शुरू

error: