बिहार

ईद की मुबारकबाद देने फुलवारी शरीफ पहुंचे मुख्यमंत्री

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): शनिवार को ईद उल फ़ित्र की मुबारकबाद देने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फुलवारी शरीफ स्थित बिहार झारखंड उड़ीसा के मुसलमानों की सबसे बड़ी एदारा इमारत शरिया एवं प्रसिद्ध खानकाह ए मुजिबिया पहुंचे और ईद की मुबारकबाद दी . ईद की नमाज के बाद ग्यारह बजकर 6 मिनट पर सीएम का काफिला खानकाह ए मुजिबिया पहुंचा .

यहाँ खानकाह के प्रबंधक हजरत मौलाना मिन्हाजुद्दीन मुजीबी कादरी ने सीएम नीतीश कुमार को टोपी पहनाकर और गले लगाकर इस्तकबाल किया . इसके बाद सीएम श्री कुमार खानकाह ए मुजिबिया के गद्दीनशीं पीर हजरत मौलाना सय्यद शाह आयतुल्लाह कादरी के हुजरे में जाकर ईद की मुबारकबाद पेश की . पीर साहेब ने मुख्यमंत्री को ईद की मीठी सेवइयां भी खिलाई .

Advertisements
Ad 1

करीब 10 मिनट तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खानकाह मुजीबिया में रहे इसके बाद खानकाह मुजीबया से मुख्यमंत्री का काफिला 11 बजकर 26 मिनट पर इमारत शरिया पहुंचा जहां नायब अमीरे शरियत मौलाना शमशाद रहमानी एवं कार्यवाहक नाजिम मौलाना शिब्ली अल कासिमी ने मुख्यमंत्री का खैर मखदम किया और गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पटना के जिलाधिकारी सीनियर एसपी समेत तमाम पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की और मुस्तैदी से काफिला के साथ रही.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा की ईद का त्यौहार हमें भाईचारे को मजबूत बनाने व साम्प्रदायिक सौहार्द को कायम करने का संदेश देता है . मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद की मुबारक बाद देते हुए कहा की सब लोग भेद भाव मिटाकर ईद की खुशियाँ मनाये . सीएम ने कहा ईद उल फ़ित्र मुसलमानों का पवित्र और सबसे बड़ा त्योहार है जो मानवता और इंसानियत आपसी भाईचारे की मजबूती का पैगाम लेकर आता है. मुख्यमंत्री ने पीर साहेब से राज्य में अमन चैन व तरक्की की दुआ की दरख्वास्त की है .

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश

error: