बिहार

बीआरबीसीएल, नबीनगर में “राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह” का समापन सम्पन्न

औरंगाबाद(प्रमोद कुमार सिंह): बीआरबीसीएल( नबीनगर संयंत्र में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अग्निशमन दस्ता द्वारा दिनांक 14 से 20 अप्रैल तक राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह के रूप में मनाया गया। पूरे सप्ताह के दौरान केसुब के अग्निशमन दस्ता द्वारा अग्नि दुर्घटना के प्रति जागरूकता प्रदर्शित करते हुए बीआरबीसीएल संयंत्र के कर्मचारियों, ठेकेदारों, मजदूरों, बैंक कर्मचारी, दुकानदारों, आस-पास के क्षेत्र में स्थित स्कूली बच्चों एवं महिलाओं को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता संबंधी प्रशिक्षण दिये गये एवं विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित किये गये जिनमें निबन्ध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, फायर फाईटिंग ड्रिल एवं आग की प्रारंभिक अवस्था में प्रयोग किये जाने वाले अग्निशामको का उपयोग करना फायर विंग सदस्यों द्वारा सिखाया गया।

समापन समारोह में श्री. बीजेसी सास्त्री, जीएम / ओ एण्ड एम बीआरबीसीएल नबीनगर मुख्य अतिथि थे, साथ ही केसुद के सहा कमाण्डेंट श्री ए के झा, बीआरबीसीएल संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों उपस्थित थे, जिनके समक्ष के औसुब के अग्निशमन बल सदस्यों के द्वारा एक अग्नि प्रदर्शन का भी आयोजन किया गया एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि महोदय ने बताया कि बदलते मौसम के साथ आग की दुर्घटनाओं से सचेत रहने की जरूरत है तथा यह आवश्यक है कि आग लगने की संभावना ही समाप्त कर दी जाए।

Advertisements
Ad 1

साथ ही उन्होने सीआईएसएफ अग्निशमन कर्मचारियों की आस पास के क्षेत्र में प्रभावि तरीके से फायर फाईटिंग कर जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सराहना की एवं संदेश दिया कि आग के प्रति हमेशा जागरूक रहें ताकि जान माल का नुकसान से बचा जा सके। कार्यक्रम के आयोजन में सहायक कमाण्डेंट श्री ए के झा. निरीक्षक अग्नि आशीस रंजन तिवारी, निरीक्षक अग्नि चंद्रहास शर्मा उपनि अग्नि श्रीकांत सिंह एवं अग्निशमन शाखा के बल सदस्यों की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

Related posts

ITI और स्वास्थ्य केंद्र अब बाबा महतो साहब के नाम पर, CM सम्राट चौधरी ने किया मेले का शुभारंभ

धनरूआ प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार यादव के पार्थिव शरीर पर राजद नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

error: