बिहार

औरंगाबाद के हेतमपुर में लगी आग, तीन की हुई दर्दनाक मौत!

औरंगाबाद(प्रमोद कुमार सिंह): हेतमपुर गांव में गुरुवार की दोपहार तीन घरों में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। इस आगलगी की घटना में तीन की मौत हो गई तथा तीन बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हे आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतका की पहचान रीना देवी, गीता देवी और पूजा देवी के रूप में की गई है। जबकि घायलों की पहचान रीना कुमारी,धीरज कुमार और रानी कुमारी के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के पुरुष मिट्टी काटने दूसरे गांव गए हुए थे।

दोपहर होने के कारण सभी महिलाएं और बच्चे घरों आराम से सोए हुए थे। इसी दौरान सीता रिकियासन के घर में शॉट सर्किट होने के कारण आग लग गई जो देखते ही देखते अर्जुन रिकियासान एवं प्रमोद रिकियासान के घर को अपने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों को इसकी जानकारी जबतक लगती तब तक आग की लपटे इतनी तेज हो गई थी कि घर की महिलाएं एवं बच्चे झुलस गए। जिसमे तीन की मौत हो गई।

Advertisements
Ad 1

घटना किंसुचना मिलते ही प्रश्सनिक महकमा हरकत मेवा गए और सदर एसडीओ के नेतृत्व में आग बुझाने और सभी जले लोगों का काम किया जाने लगा। प्रशासनिक पहल से सभिको बाहर निकाला गया और तीन झुलसे लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इस मामले में सदर एसडीएम ने तीन महिलाकी मौत होने की पुष्टि की है।

झुलसे हुए बच्चे को एंबुलेंस के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। जहां सिविल सर्जन रवि भूषण श्रीवास्तव एवं अस्पताल उपाधीक्षक के नेतृत्व में प्राथमिक उपचार के बाद रीना और रानी को शिशु वार्ड तथा धीरज को पुरुष वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां सिविल सर्जन और अस्पताल उपाधीक्षक द्वारा उनकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

Related posts

शाह फरीद रईस के एसडीएम बनने पर देवेंद्र प्रसाद ने दी बधाई

बीपीएससी में सफल दो युवाओं का संपतचक नगर परिषद में सम्मान

24 घंटे के भीतर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी

error: