बिहार

एसएसबी जवानों ने ब्राउन सुगर के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56 वीं वाहिनी के जवानों ने नरपतगंज क्षेत्र के बसमतिया ओपी अंतर्गत 18 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ एक व्यक्ति को पकड़ने में सफलता मिली है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर भारत-नेपाल सीमा से सटे बसमतिया ओपी के खटूआ टोला समीप ओपी पुलिस के सहयोग से 18 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ एक नेपाली तस्कर को बाइक समेत धर दबोचा।

बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक से ग्राम-खटुआ टोला के रास्ते भारत से ब्राउन सुगर लेकर नेपाल जाने वाला है, उक्त सूचना पर एसएसबी द्वारा बसमतिया ओपी पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर अभियुक्त नरेंद्र कुमार साह,साकिन-झुमका, वार्ड संख्या -05 रामधुनी नगरपालिका,जिला-सुनसरी, नेपाल निवासी को 18 ग्राम ब्राउन सुगर, एक नेपाल नम्बर मोटरसाइकिल व 4750 नेपाली रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का शनिवार को कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है।

Related posts

ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर DGP बिहार एवं ADG लॉ एंड ऑर्डर के साथ संवाद कार्यक्रम

भिखना पहाड़ी में AISA का कैंडल लाइट विजिल, छात्रों ने सत्य निकेतन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

पटना को जाम मुक्त बनाने के लिए विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटाए जा रहे अवैध कब्जे

error: