बिहार

मानिकपुर में रमजान के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत स्थित प्रसिद्ध डॉक्टर स्व० राजेंद्र प्रसाद यादव के निज आवास पर उनके तृतीय पुत्र समाज सेवी अशोक कुमार यादव के द्वारा आज शुक्रवार को माहे रमजान के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। सभी समुदाय एवं धर्म के लोग इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में शामिल हुए और गंगा जमुनी तहजीब का परिचय दिया।

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नरपतगंज प्रखंड प्रमुख मनोज यादव, प्रोग्राम पदाधिकारी नरपतगंज हंसराज जी, मानिकपुर निवासी जूनियर इंजीनियर विनोद यादव, पंचायत सरपंच प्रतिनिधि मानिकपुर मोहम्मद मकसूद आलम, नेपाल के सशस्त्र डीएसपी, मेयर बेचन मेहता, मनोज भगत, एवं रामचंद्र यादव,एवं नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के प्रतिनिधिगण, एवं सैकड़ों रोजेदार इफ्तार पार्टी में शामिल हुए।

Related posts

ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर DGP बिहार एवं ADG लॉ एंड ऑर्डर के साथ संवाद कार्यक्रम

भिखना पहाड़ी में AISA का कैंडल लाइट विजिल, छात्रों ने सत्य निकेतन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

पटना को जाम मुक्त बनाने के लिए विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटाए जा रहे अवैध कब्जे

error: