बिहार

छठ व्रतियों ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य, कल छठ महापर्व का होगा समापन

पटना/पटनासिटी(रॉबीन राज, न्यूज़ क्राइम 24): लोक आस्था व सूर्योपासना के महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन सोमवार को छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। पटना के नदियों, तालाबों के किनारे जगह जगह बने छठ घाटों पर श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और भगवान भास्कार से सुख शांति की कामना की।

छठ घाट पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया. दोपहर बाद से ही छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था, जैसे-जैसे शाम हो रहा था वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गया। देखते ही देखते पूरा घाट भीड़ मे तब्दील हो गई। वहीं छठ घाटों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखे। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। घाटों पर गोताखोरों की भी तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में उनकी मदद ली जा सके।

आज डूबते सूरज को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर छठ पर्व की बधाइयां दीं. वहीं इसके बाद कल यानी मंगलवार की सुबह जब सूरज का उदय होगा तो उन्हें अर्घ्य देने के बाद महिलाओं का व्रत पूरा होगा. इसके साथ ही 4 दिनों से चले रहे छठ महापर्व का समापन हो जाएगा।

Related posts

बड़का ढाकाइच गांव में कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, नित्यानंद राय, विजय कुमार सिन्हा हुए शामिल

बिहार ने की नेशनल रेड रन 4.0 की मेजबानी, पटना के गांधी मैदान में हुआ आयोजन

भूमिहार महिला समाज ने रेनबो होम्स के बच्चों के साथ मनाई दीपावली, बांटी खुशियां