बिहार

अज्ञात वाहन की चेपेट में आने से बाइक सवार दो व्यक्ति की हुई

जमुई(मो.अंजुम आलम): जमुई- लखीसराय मुख्य मार्ग पर सोनाय गांव के पास रविवार की शाम अज्ञात वाहन की चेपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बाइक सवार दूसरे व्यक्ति की भी मौत हो गई।मृतक की पहचान खैरा निवासी नरेश प्रसाद गुप्ता के पुत्र सोनू कुमार और मित्तन मंडल के पुत्र रामचंद्र मंडल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों बाइक पर सवार होकर किसी काम से मुंगेर जा रहे थे। इसी दौरान सोनाय गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी और दोनों को कुचलते हुए फरार हो गया। जिससे सोनू कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि रामचंद्र मंडल की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Advertisements
Ad 1

सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम के द्वारा आनन-फानन में दोनो को सदर अस्पताल लाया गया। उसके बाद घटना की जानकारी मृतक व घायल के स्वजन को दी गई। इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। शव को देखने के लिए सदर अस्पताल में लोगों की काफी भीड़ लगी हुई है। परिवार वालों के चेक और चित्कार से पूरा सदर अस्पताल गमगीन बना हुआ है। परिवार वालों के साथ साथ पूरे गांव में मातम छाया हुआ है बताया जाता है कि मृतक सोनू कुमार की एक माह पहले ही शादी हुई थी। दो भाइयों में छोटा भाई था सोनू। जबकि मृतक रामचंद्र मंडल को दो पुत्री है।

Related posts

मसौढ़ी में लहसुना थाना का निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

गुरुकुल हॉस्टल में यूकेजी छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल सील

चिल्ड्रन पार्क पुलिस पोस्ट का औचक निरीक्षण, ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई

error: