बिहार

ठोस तरल अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का शुभारंभ गांव को स्वच्छ बनाने की कवायद शुरू – विधायक

मनेर(आनंद मोहन): शनिवार को मनेर प्रखंड के किता चौहत्तर पंचायत के हल्दीछपरा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत ठोस तरल अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का शुभारंभ किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन पीता काटकर विधायक भाई वीरेंद्र ने किया। उद्घाटन के बाद विधायक ने कहा कि शहर की तर्ज पर अब देहात में भी स्वच्छता अभियान चल रही है। जो कि सरकार की एक बेहतर व्यवस्था है।

Advertisements
Ad 1

सरकार की कोई योजना खराब नहीं होती है। उसे धरातल पर सही ढंग से चलाना होता है। इसके लिए प्रतिनिधि के साथ आम लोगों को भी जिम्मेवारी लेनी होती है। तभी जाकर आपका पंचायत स्वच्छ व सुंदर दिखेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुखिया अशोक कुमार ने कहा पंचायत के विकास कार्य के लिए सदैव तत्पर रहा हूं। हमारा हमेशा प्रयास रहता है कि हर व्यक्ति लाभान्वित हो। इसके लिए मैं कोई कसर नहीं छोड़ता हूं। मौके पर मुखिया शैलेश कुमार, लाल किशोर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई

error: