बिहार

पटना पुलिस ने सात अपराधी को गिरफ्तार किया!

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): अगमकुआं थाना क्षेत्र के पटना मसौढ़ी रोड से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपराध की योजना बना कर अपराधिक घटनाओं का अंजाम देने वाले सात अपराधी को गिरफ्तार किया है ।वही गिरफ्तार अपराधी के पास से तीन पिस्टल ,तीन मैगजीन ,एक देशी कट्टा,आठ मोबाइल, स्तरह जिंदा कारतूस और एक स्कार्पियो गाड़ी को बरामद किया है। पुलिस ने बताया की बैरिया बस स्टेंड में बर्चस्व को लेकर 7 की संख्या में स्कारियो पर सवार अपराधी आए और फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की।

Advertisements
Ad 1

साथ ही जक्कनपुर पहुंच कर एक फोर व्हीलर चालक से बकझक की और बकझक के दौरान फायरिंग की जिसमे अनुराग कुमार नाम के सक्स को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद अगमकुआं थाना की पुलिस ने पीछा कर स्कार्पियो गाड़ी की घेरा बंदी कर सात अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया और सभी से कड़ी पूछ ताछ कर पुलिस ने पूरे मामला का खुलासा किया।

Related posts

आठ घंटे तक अस्पताल-दर-अस्पताल भटकता रहा मसौढ़ी में पुलिस मुठभेड़ में घायल अपराधी हैदर, हो गई मौत!

फुलवारी में टेंपो स्टैंड का अभाव बना बड़ी समस्या : रोजाना झगड़े, मारपीट और जाम से जूझ रहे ऑटो चालक व आम लोग

नई दिशा नारी शक्ति समिति का स्थापना दिवस समारोह संपन्न, 200 महिलाओं को किया गया सम्मानित

error: