बिहार

पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक ने कोल लोडिंग एवं कोल कनेक्टिविटी से जुड़ी परियोजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा

दानापुर(अजीत यादव): पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा की अध्यक्षता में आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद के सभागार में कोल लोडिंग एवं कोल कनेक्टिविटी से जुड़ी निर्माण परियोजनाओं के कार्य प्रगति पर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई । इस समीक्षा बैठक में कोयला खदानों से विद्युत घरों तक कोयला के सुगम परिवहन एवं विद्युत घरों को कोयला की और तेजी से आपूर्ति हेतु नये साईडिंग, नई लाइन, दोहरीकरण, आरओआर जैसी आधारभूत संरचनाओं के विकास से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा की गयी ।

बैठक के दौरान मुख्य रूप से कोल कनेक्टिविटी प्रदान करने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण 160 किमी. लंबे रमना-सिंगरौली दोहरीकरण, टोरी-शिवपुर थर्ड लाईन (41.5 किमी) तथा मीरपुर-झारखोस दोहरीकरण जैसी परियोजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की गयी तथा इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के रास्ते में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की गयी । इसके साथ ही बैठक के दौरान अन्य सामग्रियों के लोडिंग पर भी चर्चा की गयी ।

बैठक में मंडल रेल प्रबंधक,धनबाद, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण/दक्षिण तथा प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक सहित मंडल एवं निर्माण विभाग के अन्य उच्चाधिकारीगण उपस्थित थे ।

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित