बिहार

मकान में भीषण आगलगी की घटना में 3 वर्षीय बच्चा पूरी तरह झुलसा

पटनासिटी(अरुण कुमार): खाजेकला थाना क्षेत्र मोगलपुरा चौकी इलाके में स्थित एक मकान में भीषण आग लग गई। वही इस आगलगी की घटना में 3 वर्षीय बच्चा पूरी तरह झुलसा गया। साथ ही घर का पंखा, पलंग फ्रिज समेत कई कीमती सामान जल कर राख हो गया। वही परिजनों ने आनन फानन में घायल बच्चे को इलाज के लिए NMCH अस्पताल ले गए गये। आगलगी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की दो यूनिट पहुंची।

जहां फायर बिग्रेड के जवानों ने बड़ी मसकत के बाद आग पर काबू पाया। आगलगी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फायर बिग्रेड के जवान ने झुलसे बच्चे की पहचान मोo जैन के रूप में किया है। झुलसे बच्चे की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: