बिहार

एसएसबी 56वीं वाहिनी कमांडेंट बथनाहा को तस्करों ने मारी गोली, स्थिति नाजुक

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज सीमावर्ती क्षेत्र पथराहा वार्ड संख्या-13 में एसएसबी एवं तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी 56 वीं वाहिनी के कमांडेंट सुरेन्द्र बिक्रम को गोली लगी है। वहीँ एक तस्कर को भी गोली लगने की बात सामने आ रही है।घटना में घायल कमांडेंट को फारबिसगंज स्थित अलख बाबू के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था,स्थिति नाजुक देख डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।

वहीं तस्कर को अररिया से पूर्णिया रेफर किये जाने की बात कही जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम घूरना बीओपी से पथराहा बीओपी के तरफ जा रहे थे। गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर भारी मात्रा में चार चक्का डब्ल्यूबी नंबर का वैगनार वाहन से गाजा लेकर आ रहा है और दो अपाचे बाइक से आगे पीछे लाइन दे रहा है। सूचना पर पिलर संख्या 191 से सटे भारतीय क्षेत्र सीमा रोड जटवारा पुल के समीप कमांडेंट श्री विक्रम ने जवानों को जांच करने का आदेश दिया।

Advertisements
Ad 1

उसी क्रम में पूरब दिशा से आ रहे बाइक जिसपर कार्टून लदा हुआ था, जिसको जवानों ने रोक कर जांच करने लगा ,जांच के क्रम में ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ इकट्ठा होते ही जवानों पर हमला बोल दिया । उसी दरमियान तस्कर के द्वारा गोली चला दी गई, जिससे कमांडेंट श्री विक्रम घायल हो गए। उसी दौरान फायरिंग में एक तस्कर को भी गोली लगने की बात सामने आ रही है। मामले को लेकर असिस्टेंट कमांडेंट दीपक कुमार के द्वारा घूरना ओपी में आवेदन देकर 4 चार लोगों को नामजद एवं अन्य अज्ञात सैकड़ों लोगों पर मामला दर्ज कराया है। वहीं घूरना ओपी अध्यक्ष राजनंदनी ने मामले की जांच में जुट गई ।

घटना की सूचना पर अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह, फारबिसगंज डीएसपी शुभांक कुमार मिश्रा, ने रानीगंज सर्किल इंस्पेक्टर, बसमतिया ओपी अध्यक्ष शिवपूजन कुमार, घूरना ओपी अध्यक्ष राजनंदनी सिन्हा, के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जांच किये एवं पथराहा बीओपी में भी जवानों से पूछताछ कर जानकारी प्राप्त किये। एसपी ने कहा पुलिस जांच कर रही है जांच के बाद जो भी दोषी होंगे सख्त से सख्त कार्यवाई की जाएगी।

Related posts

विकलांग शराब कारोबार को पुलिस ने गिरफ्तार किया!

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

error: