क्राइमबिहार

पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, शव को खेत में फेंका

गया(न्यूज क्राइम 24): मैगरा-मामूली घरेलू झगड़ा के बाद पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को घर से लगभग एक किमी दूर नाला किनारे खेत में फेंक दिया। मामला डुमरिया प्रखंड अंतर्गत मैगरा थाना के सेवरा गांव का है। मैगरा थाना की पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर सोमवार के दिन सेवरा गांव के उत्तर पहाड़ की तलहटी में स्थित राज बांध से निकलने वाले चंदरिया नाला के किनारे मटर की खेत से एक महिला का शव बरामद किया है।

शव की पहचान सेवरा गांव का महादलित टोला डाहा निवासी कारू भुइयां की पत्नी 35 वर्षीय रामरती देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया है। मृतक महिला के पिता रामवृक्ष भारती ने हत्या का आरोप मृतक के पति कारू भुइयां और उसके भाई छोटू भुइयां पर लगाया है।

Advertisements
Ad 1

मृतक की पुत्री ने बताया कि बीती रात उसकी मां का पिता के साथ झगड़ा हुआ था। झगड़ा के बाद घर के सभी लोग सो गए थे। मां सुबह से ही घर से गायब थी। मैगरा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक महिला के पिता के आवेदन पर महिला के पति और उसके भाई के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी घर से फरार हैं। ज्ञात हो कि निस भुइयां के पुत्र कारू भुइयां ने पन्द्रह वर्ष पूर्व गांव के ही रामवृक्ष भारती की पुत्री रूपरति से भागकर प्रेम विवाह किया था।

Related posts

विकलांग शराब कारोबार को पुलिस ने गिरफ्तार किया!

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

error: