बिहार

संत बाबा कशमीर सिंह जी भुरी वाले कार सेवा वालों के द्वारा तख्त पटना साहिब में बनाए जायेंगे 100 से अधिक कमरे

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): तख्त पटना साहिब में 100 से अधिक कमरों की सराय बनाने की मंजूरी संत बाबा कश्मीर सिंह जी कार सेवा वालों के द्वारा देने के पश्चात आज प्रबन्धक कमेटी ने उन्हें सेवा सौंपी।

तख़्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब जी के प्रबंधक कमेटी के बैठक कक्ष में आज बाल लीला मैनी संगत गुरुद्वारा के बाबा सुखविंदर सिंह जी, बाबा गुरूविंदर सिंह जी, प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इन्द्रजीत सिंह, सचिव हरबंश सिंह, सीनियर मीत प्रधान लखविन्द्र सिंह, जूनियर मीत प्रधान गुरूविंदर सिंह पदाधिकारी समेत सुमीत सिंह कलसी, दीपक लांबा, महाराजा सोनू एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

बैठक के दौरान नई सराय की सेवा का पत्र भी सौंपा गया , उसी दौरान नई सराय का नाम की चर्चा हुई जिसमें प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष गुरूविंदर सिंह ने माता सुंदरी जी को नाम से नई सराय का नाम रखने का सुझाव दिया मौजूद सभी लोगों ने सुझाव पर अपनी सहमति जताई।

नई सराय के सभी कमरे वीआईपी कमरो की तर्ज़ पर बनाये जायेंगे, आने वाले दिनों में तख़्त साहिब में दर्शन करने आने वाले संगतो को रिहाइश में किसी प्रकार की असुविधा ना हो इस पर प्रबंधक कमेटी हर प्रकार से कार्य कर रही है।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: