बिहार

लघु वाटिका में पौधे लगाकर शुभारंभ

20230220 165926

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): अपने आसपास स्वच्छता एवं हरियाली को बढ़ावा देने हेतु स्थानीय गुरु गोविंद पथ में चंद्रलोक वाटिका का उद्घाटन संपन्न हुआ। चंद्रा मैन्शन के सम्मुख स्थित लघु वाटिका में पौधे लगाकर महापौर सीता साहू ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जन सहयोग से स्वच्छता एवं हरियाली में वृद्धि के प्रति निगम कृत संकल्प है। उन्होंने उम्मीद व्यक्त किया कि यह लघु वाटिका नगर के दूसरे अन्य अपार्टमेंट एवं भवनों के लिए प्रेरणा बनेगा।

IMG 20230220 WA0029

सभा को मुख्य अतिथि वार्ड 66 की पार्षद कांति देवी, वरीय समाजसेवी- पर्यावरणविद् संजीव कुमार यादव, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, पटना सिटी के अध्यक्ष गोविंद कनोडिया, राष्ट्रीय कैडेट एवं साइकिलिस्ट हर्षा हिंदुस्तानी आदि ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रमुख लोगों में अमित कनोडिया, नितिन व्यास, संजय कुमार गुप्ता, गोविंदा कुमार गोलू, शांति देवी, नीलम ओझा ,नूतन शर्मा, पूनम देवी ,सुनीता देवी ,गणेश प्रसाद पटेल, आशीष चंद्रवंशी, महेश्वर कुमार, आशीष मिश्रा, श्याम प्रसाद ,अजय कुमार रजक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रियंका व्यास ने तथा संचालन शिक्षाविद् विजय कुमार सिंह ने किया।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!