बिहार

एसएसबी के द्वारा सोनामनी गोदाम एवं डुब्बाटोला में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन, मुफ़्त दबाई का वितरण

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56 वीं वाहिनी बथनाहा के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देश के आलोक में आज शुक्रवार को फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनामनी गोदाम,काली मंदिर के समीप तथा डुब्बाटोला में नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वेटरनरी डॉक्टर विनोद कुमारी देवी, कमांडेंट पूर्णियां के द्वारा जांच कर नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम सिविक एक्शन के तहत सीमा क्षेत्र के लगभग प्रत्येक गांव में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम से ज्यादा से ज्यादा पशुपालकों के बीमार पशुओं का जांच कर इलाज किया गया है।

मौके पर उपस्थित कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के द्वारा आए हुए पशुपालकों एवं ग्रामीणों के साथ समन्वय बैठक कर, संबोधित करते हुए लोगों से कहा, एसएसबी द्वारा अपने ध्येय वाक्य सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व के तहत नागरिक कल्याण कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित कर निशुल्क मानव व पशु चिकित्सा शिविर तथा बेरोजगार युवा-युक्तियों के लिए कौशल विकास योजना के तहत नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

इसलिए आप सभी से अनुरोध है कि हमारे इस कार्यक्रम में शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर बेरोजगारी को दूर करें तथा श्री विक्रम ने अपील करते हुए कहा सीमावर्ती क्षेत्र में हो रहे अवैध गतिविधियों को रोकने में आप लोग जवानों को सहयोग करें, ताकि सीमा पार अवैध गतिविधियों पर रोक लगाया जा सके। कार्यक्रम में उपस्थित महिला एवं पुरुषों को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में जॉइन करने हेतु अपील किया गया, तत्पश्चात नशा मुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित ग्रामीणों को नशा के विभिन्न हानिकारक कुप्रभावों के प्रति जागरूक भी किया।

इस अवसर पर 56वीं वाहिनी के निरीक्षक भीष्मदेव सिंह एवं दर्जनों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण एस एसबी के महिला व पुरूष जवान उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों एसएसबी के द्वारा किए गए इस कार्य से काफी उत्साहित है।

Related posts

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

हड़ताल से नहीं लौटने वाले भू-राजस्व पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज : मंत्री

मुख्यमंत्री ने जे०पी० गंगा पथ अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण

error: