क्राइमबिहार

घूरना थाना पुलिस ने फरार चल रहे दो अपराधी को गिरफ्तार किया!

20230216 092324

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज सीमावर्ती क्षेत्र के घूरना थाना पुलिस ने मंगलवार की शाम बर्षो से फरार चल रहे दो अपराधी को सूचना के आधार पर गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार अपराधी में पथराहा पंचायत के वार्ड 14 थाना घूरना, निवासी मोहम्मद इसराइल पिता मोहम्मद आलम जिस पर तीन कांडों में अपराधिक मामला दर्ज है।

वहीं दूसरा अपराधी सुपौल जिला अंतर्गत गांव बेरियाचौधरी निवासी नंदलाल मंडल पिता स्वर्गीय सैनी मंडल, पर भी अपराधिक मामला घूरना थाना में तीन कांड दर्ज है। दोनों आरोपी कई वर्षों से फरार चल रहा था। जिसे थाना अध्यक्ष ने टीम गठित कर सुपौल जिले के निजाम चौक से गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार अपराधी का कागजी कार्रवाई करते हुए बुधवार को न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया है। घूरना थाना अध्यक्ष राजनंदनी सिन्हा ने कहा दोनों अपराधी के ऊपर चोरी, डकैती,लूट एवं दर्जनों अपराधिक मामलों में संलिप्त अभियुक्त हैं, जिस पर अन्य थानों में भी कई मामला दर्ज होने की संभावना है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!