बिहार

फुलकाहा गांधी चौक में पुलवामा हमले में शहीद जवानों के लिए केंडल जलाकर रखा दो मिनट कामौन

अररिया(रंजीत ठाकुर): फुलकाहा बाजार गांधी चौक पर युवाओं व पूर्व सैनिकों के द्वारा बीते साल 2019 के पुलवामा हमले में शहीद जवानों को मंगलवार की शाम श्रद्धांजलि अर्पित किया गया और केंडल जलाकर शहीद जवानों के लिए दो मिनट का मौन रखा ।

मौके पर पूर्व सैनिक मनोज यादव,पूर्व खगेंद्र यादव, पूर्व सैनिक ओमप्रकाश यादव, पूर्व सैनिक मोहन मेहता, पूर्व मुखिया संजय सिंह, तमन्ना अहमद,अरविंद यादव, विवेक यादव, पिंटू ठाकुर,शंकर सिंह,शेखर सिंह,बीरेंद्र दास, अंकित दास, आदि दर्जनों लोग मौजूद थे। मौजूद पूर्व सैनिकों ने कहा कि आज के दिन ही हमारे देश के वीर जवान शहीद हुए थे उनके ही याद में हमलोग हर साल फुलकाहा के गांधी चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखते है।

उन्होनें कहा कि भारतीय सैनिकों के वजह से ही हमलोग रात की नींद चैन से ले पाते है। उपस्थित लोगों ने शहीद जवानों को याद करते हुए नारे लगाते हुए कहा शहीद जवानों अमर रहे अमर रहे।

Related posts

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

पश्चिमी पटना में पिपिंग सेरेमनी, नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पहनाया गया बैच

error: