बिहार

मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

गया(जितेंद्र कुमार): प्रखंड के रानीगंज में एक निजी मैरेज हॉल में भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में कार्य समिति की बैठक आहूत मंगलबार को किया गया। इस बैठक जिला कार्यसमिति से मिले निर्देश के अनुसार कार्य रूप बनाया गया। इस संबंध में मनोज सिन्हा ने बताया कि बूथ कमिटी के गठन व सत्यापन का कार्य करने, पन्ना प्रमुख बनाने तथा सत्यापन का कार्य करने का निर्णय लिया गया।

Advertisements
Ad 1

सभी शक्ति केंद्र में बूथ कमिटी का बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वही बैठक में पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्वी मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा, गजेंद्र दास, मनोज शर्मा, संतोष सौंडिक, केशव सिंह, पवन पोद्दार, वीरेंद्र गुप्ता, भूषण सिंह, रविंद्र यादव, पप्पू दास, दिनेश सिंह, सुधीर सिंह, के अलावे कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

संपतचक में 5,440 बोतल प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार!

नहर में गिरने से ज्वेलरी दुकानदार की मौत, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

फुलवारी शरीफ की चादर नागपुर में चढ़ी, उर्स में अमन-चैन की मांगी गई दुआ

error: