बिहार

7 साल पहले पटना के मां अंबे ज्वेलर्स के मालिक की हत्या मामले में पंकज शर्मा बरी

पटना(अजीत यादव): सात साल पहले पटना के एजी कॉलोनी स्थित मां अंबे ज्वेलर्स में हुई फायरिंग में ज्वेलरी शॉप के मालिक की हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी पंकज शर्मा को पटना सिविल कोर्ट के एडीजे 13 की अदालत ने बाइज्जत बरी कर दिया है.

इस मामले में कोर्ट से निकलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पंकज शर्मा और उनके वकील ने बताया कि जुलाई 2015 में रंगदारी के मामले को लेकर एजी कॉलोनी स्थित मां अंबे ज्वेलर्स में गोलीबारी हुई थी.

Advertisements
Ad 1

जिसमें शॉप के मालिक की गोली लगने से मौत हो गई थी. उन्होंने कहा कि साजिश के तहत पुलिस ने पंकज शर्मा को झूठे फंसाया था, लेकिन उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा था और आज उन्हें पूरे मामले से बाइज़्ज़त बरी कर दिया गया है.

Related posts

बिहार में बीजेपी का ऐतिहासिक क्षण, सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

तरबूज पर उकेरी राजनीति की तस्वीर : सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की अनोखी कला से सीएम सम्राट चौधरी को बधाई

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने वैशाली जिले के औद्योगिक क्षेत्र राजापाकर का किया दौरा

error: