बिहार

कांग्रेस नेताओं के बीच धक्का मुक्की और मारपीट

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): कांग्रेस द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा में पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे कांग्रेसी नेता गुरुद्वारा में मत्था टेकने के दौरान कांग्रेसी नेताओं के बीच धक्का मुक्की और मारपीट शुरू हो गई।

हालांकि कांग्रेस के नेताओं ने गुरु घर में मर्यादा का उल्लंघन होता देख बीच बचाव कर मामला को शांत कराया गया। बाद में कार्यकर्ताओं ने आपस में मेल मिलाप कर गुरु गोविंद सिंह महाराज से आशीर्वाद लिया और फिर पटना की ओर प्रस्थान किया।

Advertisements
Ad 1

इस घटना ने कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा के छवी को धूमिल कर दिया हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कांग्रेस के नेताओं के बीच तू-तू, मैं-मैं के बाद जमकर मारपीट हुई है। जिसकी पूरी वारदात वीडियो कैमरा मे कैद हो गई हैं।

बताया जा रहा हैं की वीआईपी लॉबी में बैठने और तख्त साहिब के दर्शन और माथा टेकने को लेकर कांग्रेसी आपस में भिड़ गए। विवाद यात्रा में शामिल और स्थानीय कांग्रेसी नेताओं में हुआ। लोकल कांग्रेसियों ने वीआईपी के लिए अलग व्यवस्था की थी। इसको लेकर यात्रा में शामिल कांग्रेसी गुस्सा हो गए और मारपीट करने लगे।

Related posts

बेला बॉर्डर पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 43 लीटर नेपाली शराब और दो बाइक जब्त!

श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा मंदिर फुलकाहा में मां दुर्गा प्रतिमा का आठवां स्थापना दिवस 25 जून को, तैयारियां जोरों पर

भैंस के बकाया एक लाख रुपये के विवाद में महिला की हत्या, पति को मारने आई गोली पत्नी को लगी

error: