क्राइमबिहार

एसएसबी व कृषि कोऑर्डिनेटर ने संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग कर 72 बोरा कालाबाजारी का यूरिया किया जब्त!


अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज सीमावर्ती क्षेत्र के भवानीपुर गांव के समीप फुलकाहा एसएसबी जवान एवं कृषि कोऑर्डिनेटर नरपतगंज के द्वारा संयुक्त पेट्रोलिंग के दौरान टाटा योद्धा पिकअप वाहन संख्या बीआर 11 जी बी 5382 के चालाक पेट्रोलिंग पार्टी को देख वाहन छोड़कर फरार हो गया।

Advertisements
Ad 1

वाहन कब्जे में लेकर तलाशी किया गया तो 72 बोरा कृभको यूरिया बरामद हुआ जो कालाबाजारी के नियत से घूरना बाजार के तरफ ले जा रहा था। वाहन सहित यूरिया खाद को जप्त कर फुलकाहा एसएसबी कैंप लाया गया जहां कागजी कार्यवाई करते हुए कृषि नोडल पदाधिकारी विशाल आनन्द के द्वारा फुलकाहा थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया। इस अभियान में फुलकाहा एसएसबी कैम्प प्रभारी असिस्टेंट कमांडेंट आनंद सिंह भंडारी एवं अन्य जवान तथा कृषि विभाग से कोऑर्डिनेटर धर्मवीर गुप्ता नरपतगंज शामिल थे।

Related posts

अंबेडकर जयंती पर “अमृत प्रसादोत्सव” का आयोजन, बच्चों ने लिया समानता और शिक्षा का संकल्प

खेमनी चक मोड़ पर इंस्पेक्टर और कोयला कारोबारी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, सड़क पर घंटों चला हंगामा

हत्या कांड का फरार अभियुक्त व अंतरराज्यीय स्वर्णाभूषण चोरी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार!

error: