नालंदा(राकेश): नालन्दा जिले के करायपरशुराय थाना क्षेत्र के बेरथू गांव से आ रही है। जहाँ एक साली ने अपने ही बहनोई के गलत हरकतों से तंग आकर फांसी लगा जीवन समाप्त कर ली है। बताया जाता है कि करायपरशुराय थाना क्षेत्र के बेरथू गाँव निवासी बृजेश कुमार की बड़ी पुत्री ने अपने गांव के ही निवासी राजबलम प्रसाद के पुत्र लीलमनी कुमार से लव मैरिज विवाह किया था।
इस दौरान वह अपने ससुराल आने जाने के दरम्यान बहनोई अपने साली अंशु कुमारी को भी प्रेम जाल में फंसा कर शारीरिक संबंध बना लिया। जिसका वीडियो बनाकर साली को गलत कार्य करने के लिए हमेशा ब्लैकमेल करने लगा।
बहनोई के द्वारा इस तरह लगातार गलत हरकतों से मानसिक रूप से परेशान होकर गुरुवार को अंशु कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही करायपरशुराय के थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मृत युवती के पास से सुसाइड नोट बरामद हुई है।
जिसमें अपनी मौत का जिम्मेवार बहनोई को बताते हुए कहा कि इसी के कारण घर वाले भी मुझे मारते पीटते थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
